Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने इस टीम को बताया विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार

आईसीसी विश्व कप 2019 को अब छह महीने से भी कम का समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच 30 मई से खेला जायेगा. इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस विश्व कप में इंग्लैंड टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं.

इंग्लैंड की टीम को विश्व कप 2019 के बाद एशेज सीरीज भी खेलनी है. इंग्लैंड की टीम अपने ही घर पर 1 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी.

विश्व कप और एशेज सीरीज को जीतना चाहते 

इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने अपने बयान में कहा, “एशेज में ऑस्ट्रेलिया को हरा देने एक बहुत सुखद अहसास होता है. 12 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया से हम एशेज सीरीज हारे थे, लेकिन अब हम इसे वापस लाना चाहते हैं. 

हमारे सामने विश्व कप 2019 भी है. एक कोच के नाते मेरे सामने दो बड़े लक्ष्य हैं और मैं इन लक्ष्य को पाना चाहता हूँ. हमारे खिलाड़ियों पर काबिलियत है, कि वह पहले विश्व कप में हमारी टीम को जीत दिलाये और उसके बाद एशेज को जीत पाये. 

हम निश्चित रूप से सही दिशा में जा रहे

इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने अपने बयान में कहा, हम यह दोनों बड़े टूर्नामेंट घर पर खेल रहे हैं, इसलिए हमारे पास इसे जीतने का एक शानदार अवसर है.

हालाँकि, हमेशा प्रबल दावेदार टीम पर उम्मीदों का दबाव भी होता है, लेकिन मुझे विश्वास है, कि हमारे खिलाड़ी इस दबाव को हैंडल कर लेंगे. जिस तरह से हम लोग खेल रहे है. उसे देखते हुए मैं कह सकता हूँ, कि हम निश्चित रूप से सही दिशा में जा रहे हैं.

हमारे खिलाड़ियों ने पिछले दो साल में क्रिकेट के सभी प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है, निश्चित रूप से हमारी टीम विश्व कप 2019 की सबसे प्रबल दावेदार टीम है. विश्व कप 2019 और एशेज सीरीज को जीतने के बाद मैं अपने कोचिंग पद से ब्रेक भी लेना चाहता हूँ.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने इस टीम को बताया विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.