Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पंड्या की ओछी हरकत के बाद विश्वकप 2019 टीम में उन्हें जगह देने पर माइकल क्लार्क ने कही ये बात

भारतीय टीम के दो शानदार खिलाड़ी के एल राहुल और हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर कर दिया गया है. उनपर महिलाओं के प्रति कॉफ़ी विद करण शो में अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है. जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया.

उनके विकल्प के तौर पर शुभमन गिल और विजय शंकर को दौरे पर भेजा गया है. जब से इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया है. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह लोगों ने इन खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया.

बीसीसीआई ने भी कहा है कि वो इन दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे पर भेजना चाहती है, लेकिन फैसला अब सुप्रीम कोर्ट के हाथ में है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने हार्दिक पांड्या के लिए कही ये बात 

क्लार्क ने हालांकि कहा कि वर्तमान में निलंबित हार्दिक पांड्या इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में भारतीय अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे. पांड्या और केएल राहुल एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के कारण अभी निलंबित हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा,

‘हार्दिक जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में संतुलन बनाने के लिए बेहद जरूरी है. वह केवल अपनी बल्लेबाजी से मैच जीता सकता है और मुझे विश्वास है कि वह विश्व कप टीम का हिस्सा होगा.’

भारतीय टीम का ये स्टार ऑलराउंडर एशिया कप में चोट की वजह से टीम से बाहर हो गया था

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को पूरा भरोसा है कि इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में हार्दिक पांड्या अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. बता दें, भारतीय टीम का ये स्टार ऑलराउंडर एशिया कप में चोट की वजह से टीम से बाहर हो गया था. जिसके बाद इस खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में वापसी हुई.

टेस्ट मैच में उनको हालांकि मौका नहीं मिला. लेकिन सबको उम्मीद थी की ये खिलाड़ी वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होगा. लेकिन पांड्या और के एल राहुल को टीम से ही बाहर कर दिया गया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हार्दिक पंड्या की ओछी हरकत के बाद विश्वकप 2019 टीम में उन्हें जगह देने पर माइकल क्लार्क ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.