Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल के कप्तान होंगे स्मिथ या नहीं, आ गया फैसला

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2017 में खेली गई टेस्ट सीरीज में बॉल टेम्परिंग के गुनाहगार पाए गए थे. इसी के साथ उन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगा दिया गया था.

इतना ही नहीं बल्कि उनसे ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी भी छीन ली गई है. स्टीवन स्मिथ बॉल टेम्परिंग के आरोप के चलते आईपीएल 2018 में भी नहीं खेल पाये थे.

आईपीएल 2019 नीलामी से पहले राजस्थान बना चुकी थी रिलीज करने का मन 

आपकों बता दें, कि आईपीएल 2019 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल की फ्रेंचाइजी स्टीवन स्मिथ को रिलीज करने का मन बना चुकी थी. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल की टीम स्टीवन स्मिथ को आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले रिलीज करना चाह रही थी.

स्टीवन स्मिथ 18 दिसंबर 2018 को जयपुर में हुई आईपीएल 2019 की नीलामी का हिस्सा हो सकते थे. फ्रेंचाइजी स्मिथ की बॉल टेम्परिंग वाली छवि से नराज थी, इसलिए स्मिथ को आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले रिलीज करने का मन राजस्थान रॉयल की टीम बना चुकी थी.

हालाँकि, अंतिम समय में टीम मैनेजमेंट ने फैसला लेकर स्टीवन स्मिथ को रिटेन कर लिया था, लेकिन उन्हें टीम की कप्तानी नहीं मिलने वाली है.

आईपीएल 2019 में नहीं होंगे स्मिथ टीम के कप्तान 

आपकों बता दें, कि मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, आईपीएल 2019 में स्टीवन स्मिथ राजस्थान रॉयल टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. मुंबई मिरर पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक इसके दो कारण दिए गये है.

इन दो कारणों के चलते नहीं कर पाएंगे टीम की कप्तानी  

मुंबई मिरर पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पहला कारण यह है, कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ को दो साल के लिए कप्तानी से सस्पेंड किया है, इसलिए राजस्थान रॉयल भी उन्हें फिलहाल अपनी कप्तानी देने के मुड में नहीं है.

वहीं एक कारण यह भी है, कि स्टीवन स्मिथ पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, वह अपने विश्व कप 2019 की तैयारियों के लिए जल्द वापस ऑस्ट्रेलिया लौट जायेंगे, इसलिए राजस्थान रॉयल की टीम उन्हें कप्तान नहीं बनाना चाह रही है. राजस्थान रॉयल की टीम अजिंक्य रहाणे को ही इस सीजन के लिए भी अपना कप्तान नियुक्त कर सकती है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल के कप्तान होंगे स्मिथ या नहीं, आ गया फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.