इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की सीरीज का अंतिम मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा लेकिन भारतीय टीम ने चार मैचों के इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीत हासिल की है। साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करके एक इतिहास रचा है साथ ही भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनमें से कुछ खिलाड़ियों को इसका इनाम भी मिलने लगा है।
माना जा रहा है कि हाल ही में बेहतर प्रदर्शन की वजह से कुछ खिलाड़ियों की विश्वकप टीम में जगह पक्की हो सकती है और इसके संकेत भी मिल रहें है। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी के साथ—साथ विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड भी बनाया है वह टेस्ट मैच में भारतीय टीम की तरफ से कंगारू धरती पर शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बन गए है।
इतना ही नही ऋषभ पंत एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामलें में भी टॉप पर पहुंच गए है। इसलिए उनके बेहतर प्रदर्शन की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख चयनकर्ता ने पुष्टि की हैं कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज 2019 विश्वकप में शामिल हो सकता है। पंत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 300 से अधिक रन बनाए है। इस दौरान इस टेस्ट सीरीज में उनका 159 नाबाद बेस्ट रन है।
और ये भी पढ़े:
साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर लगा बैन, ये है वजह
Ind vs Aus: सीरीज जीतने के बाद भी इस बात से दुखी है विराट कोहली
KL राहुल और पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया सचिन से बेहतर, फैंस ने लगाई फटकार
Herald