Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रमुख चयनकर्ता ने दिया संकेत, ये आक्रामक खिलाड़ी 2019 के विश्वकप में होगा टीम का हिस्सा!

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने कंगारू धरती पर खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर 72 साल बाद कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल कर ली। भारत का नाम क्रिकेट बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने के लिए टीम के बल्लेबाजों, गेंदबाजों और विकेटकीपर सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की एकजुटता से विराट एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 हराकर सीरीज जीतने में सफलता हासिल की।

कंगारूओं को अब उसकी धरती पर धूल चटाने जा रहे हैं ये वनडे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज

चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी के साथ—साथ विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत कंगारू धरती पर शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए है। साथ ही एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामलें में भी टॉप पर पहुंच गए है।

पंत के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख चयनकर्ता ने पुष्टि की हैं कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज 2019 विश्वकप में शामिल हो सकता है। प्रमुख चयनकर्ता ने मीडिया को बताया कि धोनी, कार्तिक के साथ पंत को भी विश्वकप में मौका दिया जा सकता है ये हमारी चयन योजना में शामिल है। प्रमुख चयनकर्ता ने साथ ही मीडिया को बताया कि पंत ने कंगारू धरती पर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। पंत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 300 से अधिक रन बनाए है। इस दौरान इस टेस्ट सीरीज में उनका 159 नाबाद बेस्ट रन है।