भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अम्बाती रायडू फ्लॉप साबित हुए हैं और मात्र शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं.
भारतीय टीम के चयनकर्ता अम्बाती रायडू को विश्व कप 2019 में नंबर-4 की पोजीशन में देख रहे हैं, लेकिन पांच कारण ऐसे हैं. जिनके चलते अम्बाती रायडू भारत की 2019 विश्व कप टीम में फिट नहीं बैठते हैं.
1. दबाव के समय नहीं कर पाते अच्छी बल्लेबाजी

अम्बाती रायडू दबाव में बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं. अगर भारतीय टीम के टॉप आर्डर के 2 विकेट जल्दी गिर जा रहे हैं, तो वह भी आउट होकर चले जा रहे हैं. दबाव में बल्लेबाजी ना कर पाने की वजह से वह भारतीय टीम की विश्व कप टीम में फिट नहीं बैठते है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में भारत के दो जल्दी विकेट गिरने के बाद वह शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. वहीं हैमिल्टन में भी भारत के जब दो विकेट जल्दी गिरे, तो वह एक बार फिर शून्य के स्कोर पर आउट हो गये.
2. रहता है खराब शॉट सिलेक्शन

अम्बाती रायडू को लेकर देखा गया है, कि वह कई बार खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठते हैं. नंबर-4 के बल्लेबाज को काफी जिम्मेदारी के साथ सही शॉट्स खेलने होते हैं, लेकिन रायडू के कई शॉट्स का चयन काफी खराब रहता है और वह गैरजिम्मेदार शॉट खेलकर आउट हो जाते हैं अपने खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से भी अम्बाती रायडू भारत की टीम में फिट नहीं बैठते है.
3. 80 से भी कम का स्ट्राइक रेट

अम्बाती रायडू का वनडे क्रिकेट में 80 से भी कम का स्ट्राइक रेट है. वह भारतीय टीम के लिए अबतक 51 वनडे मैच खेल चुके हैं. इन 51 वनडे मैचों की 46 पारियों में उन्होंने 1571 रन बनाये हुए है, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट मात्र 79.7 का रहा है. आधुनिक क्रिकेट में 80 से कम का स्ट्राइक रेट एक खराब स्ट्राइक रेट माना जाता है.
4. रायडू से कई अच्छे विकल्प

भारतीय टीम के पास विश्व कप 2019 के लिए अम्बाती रायडू से कई अच्छे विकल्प है. श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और यह सभी नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं, इसलिए भी अम्बाती रायडू भारत की विश्व कप 2019 की टीम में फिट नहीं बैठते हैं.
5. एशिया के बाहर नहीं करते अच्छा प्रदर्शन

एशिया में खेलते हुए, तो अम्बाती रायडू का प्रदर्शन ठीक रहता है, लेकिन एशिया के बाहर जाते ही उनके प्रदर्शन में गिरावट आ जाती है. विश्व कप 2019 भी एशिया के बाहर इंग्लैंड में हैं, इसलिए अम्बाती रायडू विश्व कप 2019 की टीम में फिट बैठते नहीं दिख रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पांच ऐसे कारण जिसकी वजह से अंबाती रायडू को नहीं मिलना चाहिए विश्वकप 2019 की टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.