भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भारतीय टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. बता दें, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर टेस्ट और वनडे सीरीज में इतिहास रचते हुए. दोनों सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब टीम का अगला टारगेट 23 जनवरी से न्यूजीलैंड में होने वाली वनडे सीरीज को जीतना होगा. उससे पहले रवि शास्त्री ने इस साल होने वाले विश्व कप को लेकर कुछ बातें कही हैं.
ये टीम बन सकती हैं विश्व कप की विजेता

भारतीय टीम के कोच ने डेली टेलीग्राफ को इंटरव्यू देते हुए विश्व कप के विजेता टीम के बारे में बताया. शास्त्री के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद शानदार प्रदर्शन किया है.
उन्होंने कहा,
“विश्व कप में चार टीमें हैं, जो विजेता बन सकती है. जिसमे सबसे बेहतरीन टीम इंग्लैंड की है. अगर भारतीय टीम की बात करें तो वो बहुत खतरनाक साबित हो सकती हैं. हमारे पास ऐसी टीम है, जो किसी भी दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. हम मैच से पहले जो प्लान बनाते हैं. उसे पूरा करने का माद्दा रखते हैं”.
इंग्लैंड की टीम के लिए कही ये बड़ी बात

भारतीय टीम के कोच ने इस समय की सबसे बेहतरीन टीम में से एक इंग्लैंड की टीम की जमकर तारीफ़ की. उन्होंने इस टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार भी बताया. बता दें, इंग्लैंड की टीम विश्व कप जितने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
उन्होंने कहा,
“मैंने आज तक इससे बेहतरीन इंग्लैंड की टीम कभी नहीं देखी है. वो इस बार बेशक विश्वकप जीत सकती हैं. वो बड़े ध्यान से अपनी टीम का चयन करते हैं. उनकी बल्लेबाजी में बहुत गहराई है. उनके पास पांच या छ: ऐसे खिलाड़ी हैं. जो गेंदबाजी के साथ जरुरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इससे ज्यादा आप किसी और टीम से और क्या चाहते हैं.”

बता दें, भारतीय टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का आगाज करने वाली है. दोनों टीम इस समय विश्व की सबसे बेहतरीन टीम है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post रवि शास्त्री ने कहा इन टीमों के बीच हो सकता है 2019 का ‘विश्वकप’ फाइनल appeared first on SportzWiki Hindi.