Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने बताया, धोनी और ऋषभ पंत में किसे खेलना चाहिए विश्वकप 2019?

भारतीय टीम के नए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ. वनडे सीरीज में टीम में जगह नहीं दी गई है. भारतीय टीम का यह खिलाड़ी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आखिरी दो वनडे में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए नजर आएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी ने शानदार फॉर्म दिखाया था.

पूरे सीरीज में इस खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए. पुजारा के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने. इस खिलाड़ी को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने को कहा गया है. अभी भी विश्व कप के लिए इस खिलाड़ी को टीम में लाने की बात हो रही है. इस बीच गौतम गंभीर ने विश्व कप के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है.

गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को विश्व कप के लिए अपनी टीम में जगह नहीं दी है

गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को विश्व कप के लिए जगह नहीं दी है. उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे महेंद्र सिंह धोनी को उनकी जगह तरहीज दी है. आइए जानते हैं गंभीर ने क्या कहा,

उन्होंने कहा,

“मुझे नहीं लगता ऋषभ पंत को टीम में लेना चाहिए. टीम के पास पहले से ही महेंद्र सिंह धोनी मोजूद हैं. उनके विकल्प के तौर पर दिनेश कार्तिक हैं जो बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. हालंकि पंत ने टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. लेकिन मुझे लगता है उनको अभी इंतजार करना होगा. आप धोनी के विकल्प के तौर पर उनके जैसा कोई फिनिशर चाहते हैं. दिनेश कार्तिक ऐसी ही बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और उनके पास अनुभव भी है”

एमएस के प्रसाद ने कहा था हमारे विश्व कप के स्कीम में पंत की जगह है 

 

बता दें, एमएस के प्रसाद ने अभी कुछ दिन पहले कहा था कि ऋषभ पंत हमारे विश्व कप के प्लान में हैं. हम उनको केवल आराम दे रहे हैं. घरेलु क्रिकेट खेलकर उनको मैच खत्म करने की क्षमता बढ़ानी होगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post गौतम गंभीर ने बताया, धोनी और ऋषभ पंत में किसे खेलना चाहिए विश्वकप 2019? appeared first on SportzWiki Hindi.