आज साल 2019 का पहला दिन है. साल 2019 के पहले दिन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था.
आईसीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “नये साल की मुबारकबाद क्रिकेट प्रशंसकों, आप साल 2019 के लिए क्या देख रहे हैं.
यहाँ देखे आईसीसी का ट्वीट

Happy new year, cricket fans!
What are you most looking forward to in 2019?
#HappyNewYear #HappyNewYear2019 pic.twitter.com/wdtCxPebif
— ICC (@ICC) January 1, 2019
विश्व कप के बाद एशेज जीतने का सपना

आईसीसी के इस ट्वीट पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने रीट्वीट किया है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने रीट्वीट करते हुए अपने अधिकारिक अकाउंट से लिखा, “इंग्लैंड विश्व कप जीतेगा और उसके बाद एशेज सीरीज भी, सपने बड़े हैं.”
यहाँ देखें स्टुअर्ट ब्रॉड का ट्वीट
England
winning the World Cup then the Ashes. Dream big
— Stuart Broad (@StuartBroad8) January 1, 2019
शानदार रहा है स्टुअर्ट ब्रॉड का अबतक का क्रिकेट करियर

बता दें, कि स्टुअर्ट ब्रॉड का अबतक का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने अबतक अपने क्रिकेट करियर में 124 टेस्ट मैच, 121 वनडे मैच और 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है.
वह अपने खेले 124 टेस्ट मैचों में 433 विकेट ले चुके है. वहीं अपने खेले 121 वनडे मैचों में उन्होंने 178 विकेट हासिल किये हुए है. 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 65 विकेट हासिल किये हुए है. हालाँकि, वह लम्बे समय से लिमिटेड ओवर क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं.
बता दें, कि युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर ही छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे. यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मौका था. जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े हो.
उसके बाद टी-20 क्रिकेट में कुछ मौके पर एक ओवर में 6 छक्के लगे हैं लेकिन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक युवी के अलावा कोई बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post स्टुअर्ट ब्रॉड को विश्वास 2019 में यह टीम बनेगी विश्व विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.





winning the World Cup then the Ashes. Dream big 