भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू हो रही है. इस वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, कि हमारा पूरा ध्यान विश्व कप की तैयारियों पर है.
हमारा तत्काल ध्यान विश्व कप की तैयारीयों पर

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, “हमारा तत्काल ध्यान विश्व कप की तैयारी पर है. हम समझते है, कि हमें एक टीम के रूप में कहाँ जाना है.”
Indian Captain Virat Kohli in Australia: Our immediate focus is to prepare for the World Cup. We understand where we need to head as a team. #INDvAUS pic.twitter.com/yYt7epD22C
— ANI (@ANI) January 11, 2019
विश्व कप की तैयारियों के लिए मिले है 13 वनडे मैच

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम को विश्व कप 2019 से पहले कुल 13 वनडे मैच खेलने है. भारतीय टीम पहले ऑस्ट्रेलिया की खिलाफ उसी की धरती पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.
वहीं इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड की टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आएगी. जहां पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार है भारतीय टीम

भारतीय टीम विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार टीम है. भारतीय टीम के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे विश्वस्तरीय बल्लेबाज है.
वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में भी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे दो शानदार तेज गेंदबाज है. टीम के पास स्पिन विभाग में भी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी है. भारतीय टीम एक संतुलित टीम नजर आ रही है. भारतीय टीम विश्व कप 2019 के लिए पूरी तरह तैयार है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्व कप 2019 की तैयारीयों को लेकर विराट कोहली ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.