इन दिनों क्रिकेट जगत में बॉलीवुड स्टार करन जोहर का शो ‘कॉफी विद करन’ शो बहुत ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने भाग लिया और ऐसी बाते कह दी जो अब उन्हीं को कटघरे में ला खड़ा किया है, इस शो की वजह से दोनों को अनिश्चित समय के लिए टीम इंडिया से बैन कर दिया गया है।
हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की तरह कई क्रिकेटर्स कर चुके हैं ऐसे शोज
ऐसा नहीं है कि हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ऐसे पहले क्रिकेटर रहे हैं जो इस तरह के रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स भी टीवी पर चलने वाले कई रियलिटी शोज में आ चुके हैं।

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल इस शो में आकर लोगों के निशाने पर हैं क्योंकि उन्होंने अपनी खुद की गरिमा को महिलाओं पर अश्लील और अनुचित टिप्पणी करके बट्टा लगा दिया है।
राहुल द्रविड़ का भी इसी तरह का शो हो रहा है वायरल
इन्ही सुर्खियों के बीच भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे जेंटलमैन खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का एक शो का वीडियो उनके जन्मदिन 11 जनवरी के मौके पर वायरल हुआ है।

द्रविड़ ने इसमें भी दिखायी अपनी जेंटलमैन छवि
राहुल द्रविड़ ने MTV बकरा नाम के एक शो के दौरान एक ऐसी बात कही थी जिसे सुनकर आप भी हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। इस शो में कैसे राहुल द्रविड़ के सामने एक 20 साल की लड़की को लाया गया था जिसनें द्रविड़ को प्रपोज किया और द्रविड़ इससे काफी डर गए और उन्होंने लड़की को जमकर डांट लगायी।

राहुल द्रविड़ ने इस वीडियो के माध्यम से अपनी छवि जैंटलमैन को दिखाया और इस वीडियो को अब जमकर शेयर किया जा रहा है और हार्दिक पंड्या को इसकी परिभाषा बतायी जा रही है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post बंद कमरे में 20 साल की लड़की ने राहुल द्रविड़ से कही थी ऐसी बात, वो उसी पर चिल्ला उठे, कमरे से भागने लगे थे, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.