Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज से कोहली हुए बाहर, रोहित करेंगे कप्तानी

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही है पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज करके 1-0 से बढ़त भी बना ली है। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए फेंस के लिए एक बुरी खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच और टी-20 सीरीज में आराम देने का फैसला लिया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच और टी-20 सीरीज में विराट कोहली का जलवा देखने को नही मिलेगा। साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की जगह अब रोहित शर्मा आखिरी दो मैच और टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने आराम देने का फैसला लिया है। आपको बता दे चयन समिति और टीम प्रबंधन ने गत दो महीनों में उनके व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए यह फैसला किया।

साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट और द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला हराकर इतिहास था। बीसीसीआई का कहना है कि विराट कोहली के उपर काफी समय से दवाब रहा है इसके चलते अब उनको थोड़ा आराम देना जरुरी था। साथ ही आपको बता दे कि विराट कोहली की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।साथ ही माना जा रहा है कि मई से जुलाई तक होने वाले विश्व कप से पहले ऐसे खिलाड़ी को आराम देना जरुरी है।

और ये भी पढ़े:

IND vs NZ: कोहली-धोनी ने इस तरह मनाया जीत का जश्न, देखें वीडियो

IND vs NZ 1st ODI: शिखर धवन ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस दिग्गज की बराबरी

IND vs NZ 1st ODI: धोनी ने फिर दिखाई विकेट के पीछे चीते जैसी फुर्ती, देखता रह गया बल्लेबाज



Herald