Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान टीम में वापसी

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के लिए पिछला साल बहुत ही खराब रहा। मोहम्मद आमिर के खराब प्रदर्शन ने उन्हें पाकिस्तान की टीम से एक के बाद एक तीनों ही फॉर्मेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया लेकिन अब एक बार फिर से मोहम्मद आमिर वापसी करते जा रहे हैं।

मोहम्मद आमिर ने की टी-20 टीम में भी वापसी

इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम फुल दौरे के लिए आयी है जहां तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर मोहम्मद आमिर ने पहले टेस्ट सीरीज में वापसी की उसके बाद उन्होंने वनडे में भी फिर से अपनी जगह बना ली और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए भी मोहम्मद आमिर की वापसी हो गई है।

लंबे समय बाद टी-20 टीम में मोहम्मद आमिर को मिली वापसी

पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी जिसके बाद दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है जहां तीन मैचों के बाद पाकिस्तान 1-2 से पिछड़ रही है।

वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका से 1 फरवरी से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जिसके लेकर पीसीबी ने पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें उन्होंने मोहम्मद आमिर को फिर से वापसी का टिकट थमाया है।

इंजमाम उल हक ने टीम को चुनने के बाद कही ये बात

टी-20 क्रिकेट की नंबर एक टीम पाकिस्तान का पिछले कुछ समय से बढ़िया प्रदर्शन रहा है। और चयनकर्ताओं ने फिर से अपने प्रमुख तेज गेंदबाज पर भरोसा जताया है। पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने टीम चुनने के बाद कहा कि

एक बार फिर से चयनकर्ता निरंतरता बनाए रखने और एक विजेता संयोजन बनाए रखने की नीति के साथ आगे बढ़े हैं। हमारा ध्यान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप पर है। हम ये नहीं भूल सकते कि आईसीसी टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में अगली दूसरी छमाही में है। काम के साथ समझौता किए बिना हमें अपने ऊपर और आने वाले समय में जितना एक्सपोजर और अनुभव संभव रूप से खिलाड़ियों को देना होगा।”

इस प्रकार है पाकिस्तान की टी-20 टीम

सरफराज अहमद(कप्तान,विकेटकीपर), आसिफ अली, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शाहिन शाह अफरीदी, फहिम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, हुसैन तलाट, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शोएब मलिक और उस्मान शिनवारी

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.