भारत और न्यूजीलैंड के बीच इनदिनों पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.
सीरीज का पहला टी-20 मैच 6 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 8 फरवरी को आकलैंड में खेला जायेगा. सीरीज का अंतिम टी-20 मैच 10 फरवरी को हैमलिटन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हुआ ऐलान

बुधवार 30 जनवरी को टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यी टीम का ऐलान हो गया है. केन विलयमसन की कप्तान के रूप में टीम में वापसी हुई है. बता दें, कि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में केन विलयमसन नहीं खेले थे.
न्यूजीलैंड की टीम में दो खिलाड़ियों को पहली बार टीम में जगह मिली है. तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकर को पहली बार टीम में जगह मिली है. वहीं ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को भी पहली बार न्यूजीलैंड की टीम में चुना गया है.
मध्यक्रम के बल्लेबाज हेनरी निकोलस को टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग कर रहे टॉम लेथम को भी टीम में जगह नहीं मिल पाई है.
इस प्रकार है टी-20 सीरीज के लिए 14 सदस्यी न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, लॉकी फर्ग्यूसन (शुरूआती 2 मैच के लिए), मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेइजन, डेरिल मिचेल, कॉलिन मुनरो, मिचेल सेंटनर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर (खेल 3)
New Zealand have announced their squad for the T20Is against India. Kane Williamson returns to captain the side.
FULL SQUAD
https://t.co/LDN0JtrT7t pic.twitter.com/XLVp0Axp1D
— ICC (@ICC) January 30, 2019
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इस प्रकार है भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, क्रुनाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद. शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हुआ ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.
