Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड की टी20 टीम की कप्तानी करेंगे साउथी

वेलिंगटन
टिम साउथी को श्रीलंका के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले एकमात्र टी20 मैच के लिये शुक्रवार को न्यूजीलैंड का कप्तान नियुक्त किया गया। नियमित कप्तान केन विलियमसन तथा ट्रेंट बोल्ट और कोलिन डि ग्रैंडहोम को इस मैच में विश्राम दिया गया है। साउथी इससे पहले दो बार न्यूजीलैंड की अगुवाई कर चुके हैं। आलराउंडर जिम्मी नीशाम और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है 
टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेइजन, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, सेट रेन्स, मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, रॉस टेलर।