इन दिनों एक तरफ ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया में एक-दूसरे से लोहा ले रही है तो वहीं उनके पड़ोस न्यूजीलैंड में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ दो-दो हाथ कर रही है। न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच एक लंबी प्रतिस्पर्धा जारी है।
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाएगी 1 मैच की टी-20 सीरीज
जिसमें मंगलवार को दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज का भी समापन हो गया है। 3 मैचों की वनडे सीरीज को मेजबान न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीत लिया है।

पहले टेस्ट और उसके बाद वनडे सीरीज में भी न्यूजीलैंड ने श्रीलंकाई टीम की एक नहीं चलने दी और दोनों ही सीरीज को अपने नाम किया। अब दोनों ही टीमों के बीच एकमात्र टी-20 मैच की सीरीज खेली जाएगी।
न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका, टी-20 सीरीज में चोट के कारण जेम्स नीशाम बाहर
श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका तब लगा जब उनके स्टार ऑलराउंडर जेम्स नीशाम चोट के कारण टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं।

11 जनवरी को खेले जाने वाले टी-20 सीरीज में जेम्स नीशाम हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते नहीं खेल पाएंगे। जेम्स नीशाम को श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को तीसरे और आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव हो गया जिसके चलते उन्हें टी-20 मैच से बाहर होना पड़ा है।
जेम्स नीशाम की जगह डग ब्रेसवेल होंगे टी-20 मैच का हिस्सा
जेम्स नीशाम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जबरदस्त फॉर्म दर्शायी है। नीशाम ने तीन मैचों में 123 रन बनाए तो साथ ही उन्होंने अपने नाम 6 विकेट भी हासिल किए। लेकिन अब चोट के चलते वो अपने घर की तरफ रवाना होंगे।

तो वहीं जेम्स नीशाम की जगह पर ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल को 13 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। जेम्स नीशाम की चोट को लेकर न्यूजीलैंड टीम के फिजियो विजय वल्लभ ने प्रेस रिलीज में कहा कि “उन्होंने चोट पर बर्फ से सिकाई है जिससे उनकी चोट को कुछ कम कर दिया है। वो कुछ ही दिनों में फिर से खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.