Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीवाई पाटिल टी-20 कप में चमके अर्जुन तेंदुलकर, ये प्रदर्शन दिला सकता है जल्द टीम इंडिया का टिकट

मुंबई में डीवाई पाटिल टी-20 कप खेला जा रहा हैं। इसमें दिग्गज खिलाड़ी से लेकर युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। युवराज सिंह ने कुछ दिन पहले ही इसी टूर्नामेंट में 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इसके अलावा ओएनजीसी ने एयर इंडिया के खिलाफ 20 ओवर में 280 रन ठोक दिए। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

अर्जुन ने किया प्रभावित

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। छोटे मैदान पर डीवाई पाटिल बी के लिए खेलते हुए अर्जुन ने केनरा बैंक के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की।

केनरा बैंक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में उन्होंने 5 विकेट पर 202 रन बनाए। उसकी तरफ से कप्‍तान भरत चिपली ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। भरत ने 46 रन बनाए जबकि एमजी नवीन ने 40 रन की पारी खेली।

अर्जुन ने लिए 2 विकेट

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 37 रन देकर दो विकेट लिए जबकि सिदार्थ चिटनिस ने 11 रन देकर दो खिलाडि़यों को पवेलियन भेजा।

203 रनों के जवाब में डीवाई पाटिल बी टीम अमन के 50 रन की तेजतर्रार पारी के बावजूद हार गई। सरफराज खान ने भी 31 रन बनाये। डीवाई पाटिल बी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन ही बना सकी।

अंडर-19 टूर्नामेंट में किया अच्छा प्रदर्शन

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से लगातार सभी को प्रभावित किया है। वह पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा भी थे। वहां वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन अपनी स्विंग से जरुर प्रभावित किया।

बई की प्रतिष्ठित अंडर-19 केसी महिंद्रा शील्ड सिलेक्शन टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। एक मैच की दोनों पारी मिलाकर उन्होंने 8 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post डीवाई पाटिल टी-20 कप में चमके अर्जुन तेंदुलकर, ये प्रदर्शन दिला सकता है जल्द टीम इंडिया का टिकट appeared first on SportzWiki Hindi.