Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी रैंकिंग: नई टेस्ट रैंकिंग घोषित, इस भारतीय खिलाड़ी को हुआ 21 स्थान का फायदा, देखें पूरी लिस्ट

Sydney Test: India won 2-1 against Australia

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गयी टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग घोषित कर दी है। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन की वजह से कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में फायदा हुआ है, वहीं कई खिलाड़ियों को रैंकिंग में नुकसान भी हुआ है। इस सीरीज में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

ऋषभ पन्त को हुआ फायदा

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 4 टेस्ट मैच में 350 रन बनाये थे। उन्हें अब बल्लेबाजी रैंकिंग में इसका फायदा भी मिला है।

पन्त को 21 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 17वें स्थान पर पहुँच गये हैं। किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की सबसे बेहतरीन रैंकिंग में उन्होंने फारुख इंजीनियर की बराबरी कर ली है। 1973 में इंजीनियर की रैंकिंग में 17 थी।

इन भारतीय खिलाड़ियों को भी फायदा

टेस्ट सीरीज में 521 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने चेतेश्वर पुजारा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। बल्लेबाजों ने उनके अलावा मयंक अग्रवाल 5 स्थान के फायदे के साथ 62वें नंबर पर पहुँच गये हैं।

भारतीय गेंदबाजों ने कुलदीप यादव अपने करियर की सबसे बेहतरीन रैंकिंग 45वें स्थान पर पहुँच गये हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह 16वें, मोहम्मद शमी 22वें और रविन्द्र जडेजा ने एक स्थान के फायदे के साथ फिर से टॉप-5 गेंदबाजों में जगह बना ली है।

रैंकिंग में और भी उथल पुथल

भारतीय के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस करियर टेस्ट 69वें स्थान पहुँच गये हैं। उनके अलावा नाथन लायन को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 13वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से टॉप 10 बल्लेबाजों में पहुँच गये हैं। केपटाउन टेस्ट में शतक बनाने वाले फाफ डू प्लेसिस को 6 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 16 स्थान पर पहुँच गये हैं।

टॉप- 10 टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग:

रैंकिंग (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट्स औसत
1 ( – ) विराट कोहली Ind 922 53.76
2 ( – ) केन विलियमसन NZ 897 51.44
3 (+1) चेतेश्वर पुजारा Ind 881 51.18
4 (-1) स्टीव स्मिथ Aus 874 61.37
5 ( – ) जो रूट Eng 807 50.44
6 ( – ) डेविड वार्नर Aus 772 48.2
7 ( – ) हेनरी निकोल्स NZ 763 43.54
8 ( – ) डीन एल्गर SA 727 40.96
9 ( – ) डी. करुणारत्ने SL 715 37.08
10 (+7) एडेन मार्करम SA 698 45.2

टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग:

रैंकिंग (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट्स औसत
1 ( – ) कगिसो रबाडा SA 893 21.35
2 ( – ) जेम्स एंडरसन Eng 874 26.98
3= (+1) वर्नन फिलेंडर SA 804 21.75
( – ) पैट कमिंस Aus 804* 24.51
5 (+1) रविन्द्र जडेजा Ind 794 23.68
6 (-1) मोहम्मद अब्बास Pak 789* 17.9
7 ( – ) ट्रेंट बोल्ट NZ 771 27.9
8 (+1) टिम साउथी NZ 767 29.93
9 (-1) आर अश्विन Ind 763 25.43
10 ( – ) जेसन होल्डर Win 751* 28.5

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी रैंकिंग: नई टेस्ट रैंकिंग घोषित, इस भारतीय खिलाड़ी को हुआ 21 स्थान का फायदा, देखें पूरी लिस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.