खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच एक दिवसीय मैचों की वनडे शृंखला का पहला मैच बुधवार को नेपियर में खेला जाएगा।
जिदंगी से जंग लड़ रहा है ये पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी, परिवार ने इलाज के लिए मांगी आर्थिक मदद
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया इतिहास रचने मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया अपने क्रिकेट इतिहास का 1600वां अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेगी। वहीं विराट कोहली 21 रन बनाते ही विश्व के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को एकदिवसीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।
कीवी टीम के सीनियर खिलाड़ी रॉस टेलर ने विराट से नहीं, बल्कि इन दो खिलाड़ियों से बताया टीम को खतरा
भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली अभी तक 219 मैचों की 211 पारियों में 10385 रन बना चुके हैं। जबकि ब्रायन लारा ने अपने अन्तरराष्ट्रीय वनडे करियर के 299 मैचों की 289 पारियों में 10405 रन बनाए थे।
वैसे एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर 463 वनडे की 452 पारियों में 18426 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबार 200 रन है।
यहां पर भारतीय टीम और विराट कोहली ने बरकरार रखी अपनी बादशाहत
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया नेपियर में मेजबान टीम के खिलाफ जब पहला वनडे खेलने उतरेगी तो वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1600 से अधिक मैच खेलने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले ऐसी उलपब्धि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हासिल कर चुके हैं। कंगारू टीम अब तक कुल 1854 और क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड 1833 मैच ख्ेाल चुकी है।