Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 228 पदकों के साथ टॉप पर महाराष्ट्र

पुणे 
मेजबान महाराष्ट्र 228 पदकों के साथ पुणे में रविवार को सम्पन्न खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 की पदक तालिका में टॉप पर रहा। हरियाणा को दूसरा और दिल्ली को तीसरा स्थान मिला। महाराष्ट्र ने कुल सबसे अधिक 85 गोल्ड, 62 सिल्वर और 81 ब्रॉन्ज मेडल जीते। हरियाणा को कुल 178 पदक मिले। उसके खाते में 62 गोल्ड, 56 सिल्वर और 60 ब्रॉन्ज आए। दिल्ली ने 136 पदक जीते, जिनमें 48 गोल्ड, 37 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। कर्नाटक को 77 पदक मिले। उसने 30 गोल्ड, 28 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज जीते। इसी तरह तमिलनाडु को कुल 87 मेडल मिले। उसके खाते में 27 गोल्ड, 35 सिल्वर तथा 25 ब्रॉन्ज आए। उत्तर प्रदेश ने 23 गोल्ड, 25 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज के साथ कुल 88 पदक जीते। इसके बाद पंजाब (72 पदक), गुजरात (39), पश्चिम बंगाल (44) तथा केरल (58) का स्थान है। भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इन खेलों में 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 6000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।