Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 23.6 ओवर में सुपरमैन बने कुलदीप यादव, पकड़ा हेनरी निकोलस का अविश्वसनीय कैच 

आज 23 जनवरी बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच नेपियर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

नेपियल के मैक्लीन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस पहले वनडे मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस पहले वनडे मैच के दौरानभारतीय टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव ने एक ऐसा कैच किया है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

कुलदीप ने पकड़ा हेनरी निकोलस का शानदार कैच 

दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी का 24वां ओवर केदार जाधव लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की छठी गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोलस स्ट्राइक पर थे.

हेनरी निकोलस ने मिडविकेट की तरफ एक शॉट खेलना चाहा, लेकिन शार्ट मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे कुलदीप यादव ने शानदार डाईव लगाकर कैच को पकड़ लिया और हेनरी निकोलस की पारी को समाप्त कर दिया.

कुलदीप के शानदार कैच के चलते मात्र 12 रन ही बना पाए निकोलस 

आपकों बता दें, कि कुलदीप यादव के शानदार कैच के चलते हेनरी निकोलस 17 गेंदों पर मात्र 12 रन ही अपनी टीम के लिए बना पाये. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका ही निकला है.

न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत इस मैच में बहुत खराब रही है. इस खबर को लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 32 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए है.

यहाँ देखें कुलदीप यादव के शानदार कैच का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव ने शानदार डाईव लगाकर कैच को पकड़ लिया और भारतीय टीम को हेनरी निकोलस का विकेट दिला दिया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : 23.6 ओवर में सुपरमैन बने कुलदीप यादव, पकड़ा हेनरी निकोलस का अविश्वसनीय कैच  appeared first on SportzWiki Hindi.