Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

24 स्वर्ण जीत कुश्ती का महाबली रहा हरियाणा

पुणे
हरियाणा ने देश में कुश्ती का महाबली राज्य होने की अपनी प्रतिष्ठा को फिर साबित करते हुए दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 24 स्वर्ण सहित सहित कुल 58 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा ने इन खेलों में 24 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य सहित 58 पदक जीतकर अन्य राज्यों को मीलों पीछे छोड़ दिया। हरियाणा का दबदबा इस कदर रहा कि अन्य राज्य कुल मिलाकर 18 स्वर्ण पदक ही जीत पाए। दिल्ली ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य सहित 19 पदक जीतकर दूसरा और मेजबान महाराष्ट्र ने 4 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य सहित 26 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण जीते जबकि पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक और मणिपुर ने एक-एक स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में हरियाणा ने 14 स्वर्ण पदकों में से 12 स्वर्ण पदक हासिल किये जबकि उसकी अंतर्राष्ट्रीय स्टार अंशु और सोनम इन खेलों में मौजूद नहीं थीं।