Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चिक्कारंगप्पा संयुक्त 24वें स्थान पर रहे

सेंटोसा (सिंगापुर)
भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा ने रविवार को एसएमबीसी ंिसगापुर ओपन के अंतिम दौर में 71 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 24वें स्थान पर रहे। चिक्कारंगप्पा ने 71, 66, 72 और 71 का कार्ड खेलकर कुल चार अंडर 280 का स्कोर बनाया। कट में जगह बनाने एक अन्य भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने 74 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 51वें स्थान पर रहे। थाईलैंड के जैज जानेवाटानानोंद ने छह अंडर पार 65 का कार्ड खेलकर खिताब अपने नाम किया।