इंटरनेट डेस्क। अक्सर आपने मैदान में खराब रोशनी के कारण मैच को रोकते हुए देखा था। लेकिन बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच वनडे मैचों के पहले मैच यानी कि नेपियर में खेले गए मैच को सूर्य की तेज रोशनी के कारण करीब आधे घंटे तक खेल रोकना पड़ा था।
...तो इस कारण विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे और T20 सीरीज नहीं खेलेंगे, ये संभालेगा टीम की कमान
आपको बता दें कि अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ये पहला मौका है जब पहली बार सूर्य की तेज रोशनी के कारण आधा घंटा मैच रोका गया। आधा घंटा खेल रोकने के कारण भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर संशोधित लक्ष्य दिया गया। तेज रोशनी के कारण रोका गया ये मैच इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 साल बाद हुआ है।
बच्चन परिवार अब कबड्डी और फुटबॉल के बाद खरीदेगा ये आईपीएल टीम!
आपको बता दें कि नेपियर में खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 39 रन पर चार विकेट, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 19 रन पर तीन विकेट और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 43 रन पर दो विकेट की शानदार गेंदबाजी के बाद ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की नाबाद 75 रन और कप्तान विराट कोहली 45 रन की शानदार पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को दस साल बाद नेपियर में जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। इस मुकाबले में भारत ने कीवी टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी। इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा।