Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रहा है 26 जनवरी को खेले गए मैचों में प्रदर्शन, इतने मैचों में मिली हार

आज पूरे भारत वर्ष में हमारे देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया जा है। हर भारतीय आज के दिन देश भक्ति के रंग में डूब जाना चाहता है। तो वहीं क्रिकेट के मैदान से आज ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड का सामना कर रही है। अगर विराट कोहली की सेना आज के दिन देश को जीत दिला दें तो गणतन्त्र दिवस का मौका खास बन जाएगा।

गणतन्त्र दिवस पर खेले मैचों में भारत का प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम 26 जनवरी यानि आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है जो मैच सात समंदर पार न्यूजीलैंड में जारी है। देश के गणतन्त्र दिवस जैसे राष्ट्री पर्व पर खेले जा रहे इस मैच में हर भारतीय चाहता है कि भारत इस मैच में जीत का परचम लहराए।

इस मैच के परिणाम में तो अभी काफी देर है लेकिन इसी मौके पर आपको आज हम बताते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 26 जनवरी को हुए मैच में कैसा प्रदर्शन रहा है।

भारत ने इस दिन खेले 6 मैच, 4 में हार तो केवल 1 में मिली जीत

भारतीय टीम ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 26 जनवरी के दिन अब तक 6 मुकाबलें खेले हैं। इन मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और 4 मैचों में हार मिली, तो वहीं 1 मैच में नतीजा नहीं निकल सका।

 

तो वहीं भारतीय टीम को एकमात्र मैच में जीत नसीब हुई। ये जीत भारतीय टीम को 26 जनवरी को हुए मैचों की बात करें तो लंबे इंतजार के बाद साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी।

भारतीय टीम ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 26 जनवरी के दिन पहला मैच 1968 में खेला। इस मैच में भारतीय टीम को हार मिली। उसके बाद से इस दिन हुए मैचों में हार का सिलसिला करीब 48 सालों तक जारी रहा।

धोनी की कप्तानी में 2016 में मिली 26 जनवरी को हुए पहले मैच में जीत

भारतीय टीम को गणतन्त्र दिवस पर हुए मैचों में जीत के लिए करीब 48 साल इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद आखिरकार वो समय साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में आया।

इसी साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली। इस सीरीज का पहला मैच एडिलेड में 26 जनवरी को हुआ जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर इस खास दिन जीत की शुरुआत की।

जहां एक तरफ भारत में गणतन्त्र दिवस की धूम मची हुई थी वहीं दूसरी तरफ मीलों किलोमीटर दूर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने गणतन्त्र दिवस के उत्साह को जीत के साथ बढ़ा दिया।

26 जनवरी को हुए इन मैचों में मिली है भारत को हार

26 जनवरी के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत ने पहला मैच 1968 में खेला। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच में भारत को हार मिली। इसके बाद भारत ने इस दिन दूसरा मैच 1986 में खेला लेकिन वहां भी भारत जीत से 36 रन दूर रह गई।

साल 2000 में भारत ने इस दिन एक और मैच खेला जहां 152 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं इसके 15 साल बाद इस दिन भारत ने फिर से एक मैच खेला जो बिना नतीजे के खत्म हुआ। भारत ने 2016 में जीत हासिल की तो 2017 में भारत को मौका मिला लेकिन इंग्लैंड के हाथों टी-20 मैच में हार मिली।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रहा है 26 जनवरी को खेले गए मैचों में प्रदर्शन, इतने मैचों में मिली हार appeared first on SportzWiki Hindi.