भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को उन्ही की धरती पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया था. भारतीय टीम की इस सीरीज जीत में एमएस धोनी ने काफी अहम भूमिका निभाई थी और सीरीज के तीन मैचों में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. एमएस धोनी इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में शॉन मार्श के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.
उन्होंने 193 की शानदार औसत से 193 रन बनाये थे और उन्हें ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के ख़िताब से भी नवाजा गया था.
264 गेंदों पर लगा पाए मात्र 12 बाउंड्री

एमएस धोनी ने इस सीरीज में भारतीय टीम को जीत जरुर दिलाई, लेकिन धोनी को लेकर एक ऐसा आंकड़ा सामने आ रहा है. जो धोनी के प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय होगा.
दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस सीरीज में कुल 264 गेंदों का सामना किया था. जिसमे वह मात्र 12 गेंदे ही बाउंड्री पार भेज पाए. उन्होंने इस सीरीज में 9 चौके व 3 छक्के ही लगाये. धोनी की काबिलियत को देखते हुए 264 गेंदों में मात्र 12 बाउंड्री बहुत कम लगता है.
डॉट बॉल बहुत ज्यादा खेल रहे धोनी
Photo Credit By : Getty Images
आपकों बता दें, कि एमएस धोनी अब डॉट बॉल बहुत ज्यादा खेल रहे हैं. उन्होंने इस सीरीज में भी काफी ज्यादा डॉट गेंद खेली. पहले वनडे में उन्होंने 96 गेंदों पर मात्र 51 रन बनाये थे. इस मैच में उन्होंने जरुरत से ज्यादा डॉट गेंद खेली. उनकी इस मैच में खेली गई धीमी पारी की काफी आलोचना भी हुई थी.
प्रशंसकों को पुराने धोनी का इंतजार

आपकों बता दें, कि प्रशंसकों को अब भी अपने पुराने धोनी का इंतजार है. एमएस धोनी अपने जिस तरह के खेल के लिए पहचाने जाते हैं. वैसा खेल अबतक उनसे देखने को नहीं मिल पा रहा है.
एमएस धोनी हमेशा से ही अपने विस्फोटक खेल के लिए पहचाने जाते हैं और अब भी उनके प्रशंसकों को उनके विस्फोटक बल्लेबाजी का इंतजार है.
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी फॉर्म जरुर दिखाई है, लेकिन अब भी कही ना कही उस पुराने धोनी की झलक प्रशंसकों को नहीं मिल पाई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 264 गेंदे सिर्फ 12 बाउंड्री क्या वाकई फॉर्म में लौट आये हैं महेंद्र सिंह धोनी? appeared first on SportzWiki Hindi.