Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर खेला जा रहा है.

गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर खेले जा रहे इस दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाये हैं.

रोहित ने खेली 87 रन की शानदार पारी 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार 87 रन की पारी खेली है. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 96 गेंदों का सामना किया और अपनी इस शानदार पारी के दौरान 9 चौके व 3 छक्के लगाये.

हालाँकि, अपनी इस शानदार पारी के दौरान वह मात्र 13 रनों से शतक से चुक गये. रोहित शर्मा भारत की इस पारी के सर्वोच्च स्कोरर भी रहे हैं. उन्ही की इस शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम 324 रन का एक विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रह पाई है.

गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित 

आपकों बता दें, कि अपनी 87 रन की पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, वह गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है.

रोहित ने तोड़ा है गावस्कर का रिकॉर्ड 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा है. सुनील गावस्कर ने साल 1986 में गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर 77 रन की पारी खेली थी, लेकिन अब रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में 87 रन की शानदार पारी खेलकर गावस्कर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

भारतीय खिलाड़ियों द्वारा गणतंत्र दिवस पर उच्चतम वनडे स्कोर : 

रोहित शर्मा – 87 (2019) *
सुनील गावस्कर – 77 (1986)
शिखर धवन – 66 (2019) *
राहुल द्रविड़ – 63 (1999)

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.