भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे सीरीज से पहले. ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार अपनी धरती पर भारत के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज हारी है. जिसके बाद दिग्गजों द्वारा उनकी टीम की जमकर आलोचना भी हुई. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अब टीम नए सिरे से तैयारी करने में जुटी है.
लियोन और जंपा के साथ खेले जाने के दिए संकेत

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने टीम के दो शानदार स्पिनर ने नाथन लियोन और एडम जंपा के खेलने के संकेत दिए हैं. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत मे कहा,
“कई टीम ऐसा कर रही है. मुझे लगता है हमे भी इस पर विचार करना चाहिए. इंग्लैंड मोईन अली और आदिल रशीद को हर मैच में खिलाती है, हम भी ऐसा कुछ करते नजर आ सकते हैं.”
लैंगर ने आगे कहा,
“लियोन विश्व के सबसे बेहतरीन स्पिनर में से एक हैं. और इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम उनके अनुभव का फायदा उठा सकती है.
ऑस्ट्रेलिया के बुरी तरह से हारने के बाद मीडिया में काफी गुस्सा है

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के बुरी तरह से हारने के बाद मीडिया में काफी गुस्सा है और वो ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट से काफी सख्त सवाल भी कर रहे हैं. बता दें, ऑस्ट्रेलिया को अब भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है. दोनों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा.
टीम पहले से ही डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के टीम में ना होने से लगातार हार का सामना कर रही है. इन दोनों खिलाड़ी के टीम में ना होने से बल्लेबाजी में काफी असर पड़ा है.
ऑस्ट्रेलिया का सारा फोकस वनडे सीरीज में टीम इंडिया को मात देने पर है

टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया का सारा फोकस वनडे सीरीज में टीम इंडिया को मात देने पर है. लेकिन, इस कोशिस को कामयाब बनाने के लिए उन्हें पहले अपने ऊपर से दबाव को कम करना होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया का मास्टर स्ट्रोक, इन 2 खिलाड़ियों को पहले वनडे में शामिल करेगी मेजबान appeared first on SportzWiki Hindi.