भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए हालिया समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा। रियलिटी टॉक शो कॉफ़ी विद करण में विवादित बयान और महिलाओं पर की टिप्पणी की वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें भारत वापस बुला लिया गया।
एक खिलाड़ी से नहीं पड़ेगा फर्क

केएल राहुल भले ही वनडे मैचों में टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। इसके बाबजूद गौतम गंभीर को लगता है की विश्व कप टीम में किसी एक खिलाड़ी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
गंभीर ने कहा
“एक व्यक्ति कुछ भी नहीं बदलता है। कोर अभी भी वही है। केएल राहुल प्लेइंग इलेवन में भी नहीं थे, क्योंकि हमारे पास रायडू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए उन्होंने राहुल के पहले एकदिवसीय में मौका दिया गया।
हमारे में और भी ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या पिछले कुछ सालों में टीम का मुख्य हिस्सा थे। उन्होंने लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया था लेकिन गौतम गंभीर को लगता है कि उनकी जगह भी अन्य खिलाड़ी ले सकते हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से उन्होंने कहा
“हार्दिक पांड्या भले ही एक अंतर बन सकते हैं, लेकिन उनकी जगह रवींद्र जडेजा को दिया जा सकता है, क्योंकि वह भी ऑलराउंडर हैं। हमारे पास विश्व कप से पहले केवल दस वनडे बाकी हैं? इसलिए हमें निरंतरता बनाए रखनी चाहिए और ऐसे खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए जो विश्व कप का पहला मैच खेलने जा रहे हैं और देखते हैं कि वे किस तरह से खेलते हैं।”
चल रही है जांच

केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को सस्पेंड किये जाने के बाद दोनों पर जांच बैठी है। अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं आया है। फैसला आने तक दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड ही रहना पड़ेगा। दोनों का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post गौतम गंभीर ने कहा प्रतिबंधित केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के जगह इन 2 खिलाड़ियों को देना चाहिए टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.