भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरिज का आखिरी मैच सिडनी में चल रहा है. मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाएं. इसी के साथ पंत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
एशिया के बाहर पंत ने लगा दिए दो शतक, धोनी ने बनाएं एक भी नहीं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एशिया से बाहर एक भी शतक नहीं बनाया हैं. भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेलने वाला यह बल्लेबाज एशिया के बाहर एक भी शतक ना लगाना थोड़ा खलता है. लेकिन इस बात को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते जिस दौर में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में आएं थे. उस समय से पहले भारतीय टीम में कभी भी कोई ऐसा विकेटकीपर नहीं आया जो टीम की बल्लेबाजी में अपना उतना योगदान दे सके जितना धोनी ने दिया. ऋषभ पंत अभी अपने टेस्ट करियर के शुरूआती दौर में हैं,और इतना बेहतरीन प्रदर्शन इस खिलाड़ी को कई मायने में बेहतर बनता है.
धोनी ने बदला भारतीय टीम में विकेटकीपिंग का मतलब, अब उसे आगे बढ़ाने का जिम्मा ऋषभ पंत के कंधो पर
ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट में शतक जमाने वाले टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने. इससे पहले भारत का कोई विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसा कमाल नहीं कर सका. वैसे ही जैसे महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे खेलने वाले विकेटकीपर बने. उनसे पहले भी ऐसा कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर पाया था.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कसम खाई है पंत ने

अपनी 159 नाबाद रन के पारी की बदौलत पंत ने धोनी का विदेशी सरजमीं पर किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा एक पारी में बनाए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
धोनी ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में 148 रन की पारी खेली थी यह पंत की पारी से पहले भारतीय विकेटकीपर द्वारा विदेशी सरजमीं पर खेली गई सबसे बड़ी पारी थी.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post एशिया के बाहर पंत ने बनाएं 2 शतक धोनी के नाम जीरो, जाने इन दोनों बल्लेबाजों में कौन है हीरो? appeared first on SportzWiki Hindi.
