पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शानदार शुरूआत की थी और अपने डेब्यू मैच में ही शतक बना डाला था. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ थे.
वहीं मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का शानदार आगाज किया है. उन्होंने अपने शुरूआती दोनों टेस्ट मैचों में शानदार अर्धशतक लगाया है.
भविष्य में लम्बे समय तक ओपनिंग कर सकते है पृथ्वी-मयंक

इसी बीच टाइम्स नाऊ को भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि भविष्य में लम्बे समय तक मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर सकते है.
पत्रकार : इस ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत को सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष क्या मिला है ?

गंभीर : दौरे से एक सकारात्मक बात यह है, कि मयंक अग्रवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया है. यह उनका पहला दौरा और दूसरा टेस्ट मैच है और वह अबतक दोनों टेस्ट में काफी अच्छे दिखे है.
देखिए, क्रिकेट में ओपनिंग सबसे मुश्किल काम है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में, आपको केएल राहुल के साथ धैर्य रखना होगा. साथ ही, अब आपके पास पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के रूप में दो शानदार सलामी बल्लेबाज है. यह दो युवा खिलाड़ी भविष्य में बहुत लंबे समय तक भारतीय टीम की पारी की शुरुआत कर सकते है.
पत्रकार : ऐसे समय में जब ऑस्ट्रेलिया में अधिकांश बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, चेतेश्वर पुजारा एक अलग जोन में दिखे हैं. उन्होंने अब तक तीन शतक बनाकर दूसरे बल्लेबाज के लिए बहुत उच्च मानक स्थापित किए हैं. उनके प्रदर्शन पर कुछ शब्द?

गंभीर: वह और जसप्रीत बुमराह दोनों पक्षों के बीच अंतर है. बल्लेबाजी की दृष्टि से, पुजारा वह व्यक्ति है जो आगे बढ़कर जिम्मेदारी से खेल रहा है. बुमराह ने गेंदबाजी विभाग में भी यही किया है. इन दोनों ने सीरीज में आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है और अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी वजह से सीरीज का अब यह परिणाम हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गौतम गंभीर की भविष्यवाणी, भारत के लिए लंबे समय तक बतौर ओपनर खेल सकते हैं ये 2 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.