Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती ODI सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। न्यूजीलैंड ने 3-0 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। अंतिम और तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने चार विकेट के नुकसान पर 365 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 249 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरह से रॉस टेलर ने 137 और निकोलस ने 124 रन की शानदार पारी खेली। बता दें, इस मैच में रॉस टेलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया और उन्होंने अपने वनडे करियर का 20 वां शतक भी जड़ा।

वहीं श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (46), धनंजय डीसिल्वा (36) और कुशल परेरा (43) ने मिलकर अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इनके आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाया। पिछले मैच की तरह इस मैच में थिसारा परेरा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 80 रन बनाये। उन्होंने छठे विकेट के लिए दनुष्का गुणातिलके (31) के साथ 101 रन की अहम साझेदारी की , लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

मेजबान न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा लोकी फर्ग्यूसन ने 4, ईश सोढ़ी ने 3 विकेट लिए। जबकि जेम्स नीशाम और टीम साउथी को एक-एक विकेट मिला है।

यह भी पढ़े:-

70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम ने रचा ये नया इतिहास

KL राहुल और पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया सचिन से बेहतर, फैंस ने लगाई फटकार

विश्वकप 2019 : क्या टीम इंडिया का हिस्सा होंगे ऋषभ पंत, प्रमुख चयनकर्ता ने दिया यह जवाब



Herald