खेल डेस्क। चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 130) के करियर के 18वें शतक और मयंक अग्रवाल (77) की दूसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने गुरुवार को सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 303 रन बनाए।
Aus v Ind, 4th Test: पुजारा ने लगाया करियर का 18वां और सीरीज का तीसरा शतक
खेल समाप्त होने के समय चेतेश्वर पुजारा 130 रन पर नाबाद थे जबकि हनुमा विहारी 39 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। दोनों पांचवें विकेट के लिए अभी तक 75 रन की साझेदारी कर चुके हैं। पुजारा ने अपनी शतकीय पारी में अभी तक 250 गेंदों का सामना किया है।
इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए। पुजारा का यह इस सीरीज में तीसरा और सिडनी के मैदान पर पहला शतक है। इससे पहले पुजारा ने एडिलेड टेस्ट मैच में 123 और मेलबर्न में 106 रन की शतकीय पारी खेली थी। भारतीय टीम ने इन दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है।
सचिन और कांबली के गुरु रमाकांत आचरेकर का निधन
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लोकेश राहुल केवल नौ रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद मयंक अग्रवाल ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।
मयंक अग्रवाल 77 रन बनाने के बाद नाथन लियोन का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली 23 और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे केवल 18 रन का योगदान ही दे सके।ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पारी में जोश हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने 51 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जबकि स्टार्क और लियोन को एक-एक विकेट मिला।