Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 33.6 ओवर में अपने द्वारा की गयी इस बड़ी गलती को हमेशा याद रखेगे मयंक अगरवाल

सिडनी में आज गुरूवार, 3 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो चुका हैं. एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट मैच जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजरे सिडनी टेस्ट जीतकर इतिहास रचने पर लगी हुई हैं. सिडनी में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच की शुरुआत टीम इंडिया के टॉस जीतने के साथ हुई भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

भारतीय पारी के दूसरे ही ओवर में टीम के अंतिम एकदाश में वापसी करने वाले 26 वर्षीय केएल राहुल मात्र 9 रन बनाकर अपनी विकेट तोहफे के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को देते नजर आये. लोकेश राहुल के आउट होने के बाद मयंक अगरवाल और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभाला और दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली.

दूसरे टेस्ट में भी हिट हुए मयंक अगरवाल 

भारतीय टीम के लिए अपना दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे मयंक अगरवाल ने इस मैच में भी सभी को खासा प्रभावित किया. बॉक्सिंग डे टेस्ट से अपना डेब्यू करने वाले मयंक अगरवाल सिडनी टेस्ट मैच में भी शानदार पारी खेलने में कामयाब हुए. मयंक ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 112 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाये.

अपनी 77 रनों की पारी के दौरान मयंक अगरवाल ने सात चौके और दो गगनचुंबी छक्के भी लगाये. मयंक अगरवाल धीरे धीरे अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 77 के निजी स्कोर पर नाथन लायन को एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह लॉन्ग ऑन पर मिचेल स्टार्क को अपना कैच थमा बैठे और एक यादगर शतकीय पारी खेलने से चुक गये.

आउट होने से पहले ही लगाया था सिक्स 

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि मयंक अगरवाल 33.6 ओवर में आउट हुए और आउट होने से ठीक पहले उन्होंने नाथन  लायन को 33.4 ओवर में विकेट के सामने की दिशा में एक लम्बा छक्का लगाया था.

इस बात में कोई संदेह नहीं हैं, कि मयंक अगर जल्दबाजी नहीं दिखाते तो निश्चित ही अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक जमाने में करुर कामयाबी हासिल कर लेते. गौरतलब हैं, कि मेलबर्न में अपना डेब्यू करने वाले मयंक अगरवाल ने पहली पारी में 76 और दूसरी पारी में 42 रनों का योगदान दिया था.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: 33.6 ओवर में अपने द्वारा की गयी इस बड़ी गलती को हमेशा याद रखेगे मयंक अगरवाल appeared first on SportzWiki Hindi.