भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 288 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारतीय टीम की शुरूआत बहुत ज्यादा खराब रही है और भारतीय टीम के शुरूआती 3 विकेट मात्र 4 रन पर ही आउट हो गए थे.
कप्तान कोहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के जाल में फंसे

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान विराट कोहली के लिए योजना के तहत फील्डिंग प्लेसमेंट किया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम को पता था, कि कप्तान विराट कोहली फ्लिक करके मिड विकेट की दिशा में बहुत ज्यादा रन बटोरते है, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिड विकेट की दिशा में ही फिल्डर को थोड़ा आगे कैचिंग पोजीशन पर रखा था. विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों के बुने इस जाल में फंस गये.
इस तरह आउट हुए कोहली

भारतीय टीम की पारी का चौथा ओवर ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज झाय रिचर्डसन लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली स्ट्राइक पर थे.
विराट कोहली ने अपना पसंदीदा शॉट फ्लिक खेला, लेकिन बॉल सीधे शार्ट मिड विकेट पर खड़े मार्कस स्टोइनिस के हाथों में चली गई और इस तरह कप्तान कोहली को अपने पसंदीदा शॉट पर ही अपना विकेट गंवाना पड़ा.
आमतौर पर विराट अपने इस फ्लिक शॉट से जमकर रन बटोरते है, लेकिन इस बार हमारे कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के बुने जाल का शिकार हो गए है.
यहाँ देखें वीडियो
Jhye Richardson goes BANG, BANG in a stunning start with the ball from the Aussies!#AUSvIND | @bet365_aus pic.twitter.com/IsNq1ALGoh
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 12, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के बुने हुए जाल में फंस गया और मात्र 3 रन के स्कोर पर ही उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 3.3 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट कोहली के लिए बिछाया जाल, फंसे विराट तो देखने लायक था कप्तान का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.