भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस निर्णायक मैच को जो भी टीम जीतेगी. वह टीम सीरीज को भी जीत लेगी.
इस मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने एक ऐसा कैच किया है. जिससे उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है.
भुवनेश्वर ने मैक्सवेल का पकड़ा शानदार डाईव कैच

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी का 35वां ओवर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर स्ट्राइक में ग्लेन मैक्सवेल थे.
मोहम्मद शमी ने अपने ओवर की इस पांचवी गेंद को शार्ट रखा और उनकी इस शार्ट गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने पुल कर दिया, लेकिन बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चली गई.
डीप स्क्वायर लेग पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फील्डिंग कर रहे थे. वह तेजी से गेंद की तरफ भागे और अंत में एक शानदार डाईव लगाकर उन्होंने कैच पकड़ लिया. ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम के लिए 19 गेंदों पर 26 रन का ही योगदान दे पाये.
यहाँ देखें वीडियो

Gya BC Maxwell bada aaya
#AUSvIND pic.twitter.com/dkv8FFJK83
— ρ૨αƭყµรɦ
(@Pratyush_Raj_) January 18, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार चुस्ती-फुर्ती का नमूना पेश करते हुए एक शानदार डाईव कैच लगाकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया.
भारतीय टीम के सामने 231 रन का लक्ष्य

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पारी में मात्र 230 रन ही बना पाई है. भारतीय टीम के सामने मैच व सीरीज जीतने के लिए 231 रन का लक्ष्य दिया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : 34.5 ओवर में भुवनेश्वर कुमार का दिखा सुपरमैन अवतार, पकड़ा साल का सर्वश्रेष्ठ कैच appeared first on SportzWiki Hindi.



(@Pratyush_Raj_)