Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विडियो: 37 साल की उम्र में धोनी को ऐसे रन लेता देख, खुली की खुली रह जायेंगी आपकी आंखे

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जैसे ही आज पहला रन बनाया. वो भारत के लिए खेलते हुए 10 हजार रन पूरे के लिए. वो ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने. मैच में एक समय 4 रन पर तीन विकेट गिर गए थे. उसके बाद भारत के इस पूर्व कप्तान ने पारी को संभाला, और रोहित शर्मा के साथ 137 रन की साझेदारी निभाई.

37 साल की उम्र में ऐसे रन चुराते हुए नजर आएं धोनी 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नेथन लियोन की 25 वें ओवर कि दूसरी गेंद पर धीरे से बैट में टच कर भाग लिया. शॉन मार्श जब तक गेंद पकड़ कर फेंकते धोनी अपने क्रीज में पहुंच चुके थे. उनको 37 साल की उम्र में ऐसे रन चुराता देख सब हैरान रह गएं. बता दें, धोनी ने इस पारी में शानदार अर्धशतक बनाया. धोनी अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए. आज इस खिलाड़ी के बल्ले से और बड़ी पारी   देखने की सब उम्मीद कर रहे थे.

यहाँ देखें विडियो

भारत के लिए खेलते हुए 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बने ‘महेंद्र सिंह धोनी’

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर (452 पारियों में 18426), सौरभ गांगुली (297 पारियों में 11221), राहुल द्रविड़ (314 पारियों में 10768), विराट कोहली (209 पारियों में 10235) ने भारत के लिए यह कारनामा किया है.

धोनी ने यह मुकाम 279वीं पारी (भारत के लिए खेलते हुए) में हासिल किया. हाल ही में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था जब उन्होंने ये उपलब्धि भी हासिल कर ली.

14 पारियों के बाद अर्धशतक बनाया है

इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2018 में भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भी धोनी 9999 के आंकड़े पर अटक गए थे. बता दें, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 14 पारियों के बाद अर्धशतक बनाया है. उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ बनाया था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post विडियो: 37 साल की उम्र में धोनी को ऐसे रन लेता देख, खुली की खुली रह जायेंगी आपकी आंखे appeared first on SportzWiki Hindi.