Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गगनजीत भुल्लर संयुक्त 38वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ भारतीय

अबुधाबी
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने यहां बुधवार को अबुधाबी एचएसबीसी चैम्पियनशिप के पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला। इस स्कोर से वह संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर काबिज सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं। वह शीर्ष पर चल रहे शेन लौरी से आठ शाट पीछे है। शुभंकर शर्मा इवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 79वें स्थान पर हैं। एसएसपी चौरसिया ने तीन ओवर 75 का कार्ड बनाया।