Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने लगाया करियर का 39 वां शतक, लारा का ये रिकॉर्ड तोडऩे के करीब पहुंचे

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में शतक लगाकर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है।

विराट का यह एक दिवसीय क्रिकेट में 39 शतक है और अब वह सचिन तेंदुलकर के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोडऩे से केवल 11 शतक दूर है। वहीं रनों के मामले में उनके पास वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका है। विराट कोहली ने इस समय वनडे में 210पारियों में 10333 रन बनाए है। ब्रायन लारा के वनडे में 299 मैचों में 10405 रन है।

SAvPAK: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान का 3-0 से किया क्लिन स्वीप, ये खिलाड़ी बना सीरीज का हीरो

ऑस्ट्रेलिया से मिले 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 102 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।भारतीय टीम को अब जीत के लिए 45 गेंदों पर 65 रन की जरुरत है, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

OMG: ये अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम ढेर हो गई केवल 14 रन पर, झेलनी पड़ी इतिहास की सबसे बड़ी हार

इससे पहले बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श (132) के करियर के सातवें शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 298 रन बनाए। शॉन मार्श ने छठे विकेट के लिए ग्लैन मैक्सवेल (48) के साथ 94 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।