Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महंगा पड़ा करण के साथ कॉफ़ी, जिलैट मार्क-3 ने हार्दिक पांड्या को ब्रांड एम्बेसडर पद से हटाया 

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल  को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें, कि इन दोनों खिलाडियों ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई अभद्र टिप्पणीयां की थी. महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए ही दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से सस्पेंड कर दिया गया है.

जिलैट मार्क-3 ने हार्दिक पांड्या को ब्रांड एम्बेसडर पद से हटाया 

हार्दिक पांड्या को विवाद में फंसने के कारण अब वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ गया है. दरअसल, हार्दिक पांड्या को जिलैट मार्क-3 ने अपने ब्रांड एम्बेसडर पद से हटा दिया है.

आपकों बता दें, कि दोनों ही खिलाड़ी कई ब्रांड से जुड़े हुए है. केएल राहुल भी सियर फिट, प्यूमा, रॉयल स्टैग जैसी बड़ी कंपनियों के साथ जुड़े हुए है.

अगले किसी आदेश तक हम खुद को हार्दिक पांड्या से अलग करते

जिलैट मार्क-3 कंपनी के एक वरिष्ट अधिकारी ने हार्दिक पांड्या को लेकर अपने एक बयां में कहा,

“हार्दिक का हलिया कमेन्ट से हमारी कंपनी का कोई जुड़ाव नहीं है. उनके इस तरह के कमेन्ट का हम समर्थन नहीं करते है. यह हमारे विचारों को नहीं दर्शाता है, इसलिए अगले किसी आदेश तक हम खुद को हार्दिक पांड्या से अलग करते हैं. फिलहाल अब वह हमारी कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर नहीं हैं.”

चैट शो में जाने वाले क्रिकेटरों के बोलने की सीमा हो तय

डफ एंड फेल्प्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद जैन ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा,

आमिर खान और टाइगर वुड्स जैसा बड़ी हस्तियों को भी विवादों के कारण अपने कइ ब्रैंड से कॉन्ट्रैक्ट खोने पड़े है. मुझे लगता है, कि इस तरह के विवाद के लिए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा. बीसीसीआई को सोशल इवेंट और चैट शो में जाने वाले क्रिकेटरों के बोलने की निश्चित सीमा को तय कर देना चाहिए, ताकि क्रिकेट अपनी सीमाओं तक ही बोले. हम हार्दिक पांड्या द्वारा समर्थित अन्य लोगों की तुलना में बहुत छोटे ब्रांड हैं. आपको उनसे बात करनी चाहिए.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post महंगा पड़ा करण के साथ कॉफ़ी, जिलैट मार्क-3 ने हार्दिक पांड्या को ब्रांड एम्बेसडर पद से हटाया  appeared first on SportzWiki Hindi.