Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में किये गये इन 3 कारनामे के आसपास भी नहीं महान सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली में हमेशा तुलना की जाती है। विराट सचिन द्वारा बनाए कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इसके साथ ही कई ऐसे रिकॉर्ड बना चुके हैं, जो सचिन ने अपने करियर में कभी नहीं बनाया। सभी की अपनी राय है और कई विराट को सचिन से बेहतर बल्लेबाज भी मानते हैं। आज हम आपको टेस्ट मैच के उन तीन रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे विराट ने हासिल किया लेकिन सचिन ऐसा नहीं कर पाए।

3. टेस्ट सीरीज में 500+ रन

सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के करियर में 200 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 74 सीरीज खेली लेकिन किसी में 500 या उससे ज्यादा रन नहीं बना पाए। उन्होंने सबसे ज्यादा रन 2007-08 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बनाये थे। इस सीरीज में उनके बल्ले से 493 रन निकले थे।

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अभी तक सिर्फ 25 टेस्ट सीरीज खेली है और 4 बार 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने दो बार घर जबकि एक-एक बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में यह कारनामा किया है।

2. टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 51 शतक दर्ज हैं। शतक बनाने के मामले में कोई बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं है लेकिन सचिन ने कभी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक नहीं बनाया।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014-15 की एडिलेड टेस्ट में 115 और 141 रनों की पारी खेली थी। हालाँकि, इन पारियों के बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

1. लगातार 4 टेस्ट सीरीज में 4 शतक

विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के एकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार चार टेस्ट सीरीज में चार शतक बनाये हैं। उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज में दोहरा शतक बनाया था। इसके बाद उसी साल न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर इंदौर, इंग्लैंड के भारत दौरे पर मुंबई और बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में हैदराबाद में शतक बनाया था।

सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ लगातार दो टेस्ट सीरीज में ही दोहरा शतक बना पाए हैं। उन्होंने 2010 में श्रीलंका के दौरे पर दोहरा शतक बनाया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर बैंगलोर में 214 रनों की पारी खेली थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में किये गये इन 3 कारनामे के आसपास भी नहीं महान सचिन तेंदुलकर appeared first on SportzWiki Hindi.