भारतीय टीम नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची थी। टीम को यहाँ पहले टी-20 फिर टेस्ट और अंत में वनडे सीरीज खेलना था। दौरे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पहले ही टी-20 मैच में टीम को हार मिली। उसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पुरे दौरे में खेले गये 9 मैच में भारत ने 5 में जीत हासिल की वहीं 3 में हार मिली और एक समय ड्रा रहा। आईये आपको बताते हैं कि भारत के लिए क्योंकि यह दौरान सबसे बेहतरीन विदेशी दौरा था।
1. किसी एक बल्लेबाज पर नहीं निर्भर

भारतीय टीम हमेशा दौरों पर किसी खास बल्लेबाज पर आश्रित रहती थी। टी-20 सीरीज में शिखर धवन और विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की तो टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने शानदार खेल दिखाया।
वनडे सीरीज में भी रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत अन्य बल्लेबाजों ने भी पूरा योगदान दिया। कभी ऐसा नहीं लगा कि भारतीय बल्लेबाजी किसी एक बल्लेबाज पर निर्भर है।
2. गेंदबाजों का जलवा

विदेशी दौरे पर भारत की जीत और हार में सबसे बड़े अंतर गेंदबाज होते थे। इस दौरे पर स्पिन से लेकर तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और एक यूनिट की तरह खेली। बल्लेबाजी की तरह ही गेंदबाजी में भी किसी एक गेंदबाज के भरोसे टीम नहीं रही।
वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह के बिना भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की। पूरे दौरे पर एक ही मौका मिलने वाले युजवेंद्र चहल ने 6 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। गेंदबाज की वजह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की।
3. पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीते टेस्ट और वनडे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीम मानी जाती है। उनके नाम सबसे ज्यादा विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी है। एशिया की कोई टीम अभी तक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज तक नहीं जीत पाई थी।
इस दौरे पर भारत ऐसा करने वाली पहला टीम बना। भारत ने पहली बार ही ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भी जीत हासिल की है। दोनों एक ही दौरे पर हुआ और इसी वजह से यह भारत का सबसे बेहतरीन विदेशी दौरा माना जा रहा है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 3 कारण क्यों ऑस्ट्रेलिया दौरा भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन विदेशी दौरा था appeared first on SportzWiki Hindi.