Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

3rd ODI: मौका मिला तो चहल ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, भारत को मिला 231 का लक्ष्य

इंटरनेट डेस्क। स्पिन गेंदबाज यजुवेन्द्र चहल (42 रन पर छह) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की मदद से भारत ने तीसरे एवं अन्तिम एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48.4 ओवर में केवल 230 रन पर ही रोक दिया।

इस शृंखला से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे स्मिथ और वार्नर!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज में पहली बार मैदान पर उतरे यजुवेंद्र चहल ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दस ओवर में 42 रन पर विरोधी टीम के छह विकेट झटके। इससे पहले चहल का वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 रन पर पांच विकेट लेने का था।

तीसरे वनडे में ये इतिहास रचने उतरेगा भारत, विराट के पास होगा इस महान खिलाड़ी को पीछे छोडऩे का मौका

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पारी में पीटर हैंड्सकॉम्ब ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। वहीं अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श ने 54 गेंदों पर 39 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 51 गेंदों पर 34 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से इस पारी में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने भारत को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार

बारिश से प्रभावित मेलबर्न में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।इससे पहले इस मैच के लिए भारतीय टीम में तीन परिवर्तन करते हुए केदार जाधव, यजुवेन्द्र चहल और विजय शंकर को शामिल किया गया। वहीं अंबाटी रायुडू, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ा।