Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमपी योद्धा ने दिल्ली सुल्तान्स को 4-3 से हराया

पंचकूला
कप्तान पूजा ढांडा की अगुवाई में एमपी योद्धा ने मंगलवार को यहां दिल्ली सुल्तान्स को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में अपनी पहली जीत दर्ज की। पूजा ढांडा ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दिल्ली सुल्तांस की मजबूत रोमानियाई पहलवान कैथेरिना झय्देचिव्सका को 6-0 के अंतर से हराकर अपनी टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 57 किलो के महिला मुकाबले में जब पूजा मैट पर उतरीं, तब उनकी टीम 2-3 से पिछड़ रही थी। उनकी जीत से मुकाबले का अंतिम मैच निर्णायक बन गया। अंतिम मुकाबले (57 किलो भार वर्ग) में ओलंपियन संदीप तोमर ने दिल्ली के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता पंकज की शुरुआती चुनौती पर काबू पाते 9-7 से जीत दर्ज की। इससे पहले एमपी योद्धा के दीपक ने पुरूषों के 86 किग्रा में दिल्ली सुल्तान्स के प्रवीण को हराया।

महिला वर्ग के 53 किग्रा में अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता रितु फोगाट शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पायी और दिल्ली की ंिपकी से 5-3 से हार गयी। रूसी पहलवान खेतिक त्साबोलोव ने तीसरा मुकाबला आसानी से जीतकर दिल्ली को 2-1 से आगे कर दिया। उन्होंने 74 किलो के मुकाबले में उक्रेन प्रतिद्वंद्वी वासिल मिखाइलोव पर 17-2 की बढ़त ले ली थी और तब रेफरी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया। महिलाओं के 76 किग्रा में दिल्ली सुल्तान्स की उव्रेच्च्नी पहलवान अनास्तासिया शुस्तोवा ने कोलंबियाई पहलवान आंदे्रइया ओलाया को एक मिनट के कम समय में दो बार पटकनी देकर आसान जीत हासिल की। अनास्तासिया की जीत से दिल्ली की बढ़त 3-1 हो गई। पुरूषों के 65 किलोग्राम की कुश्ती में एमपी योद्धा के विश्व विजेता हाजी एलियेव दिल्ली के सुल्तांस के उव्रेच्च्नी पहलवान आंद्रे विआत्कोवस्की पर भारी पड़े। अजरबैजान के हाजी ने यह मुकाबला 9-2 से जीतकर एमपी योद्धा को वापसी दिलायी।