टी-20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। हर दिन इसमें बल्लेबाज कोई न कोई रिकॉर्ड जरुर बनाता है। टी-20 क्रिकेट की वजह से ही वनडे और टेस्ट मैच में भी काफी बदलाव आया है। अब मुश्किल से ही कोई टेस्ट मैच ड्रा होता है। इन सब के बावजूद अभी भी गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने में पीछे नहीं रहते।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की घरेलू टी-20 लीग सुपर स्मैश में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑकलैंड के खिलाफ खेले गये टूर्नामेंट 9वें मैच में जैमीसन ने पारी में 6 बल्लेबाजों को आउट किया।
4 ओवर की गेंदबाजी में इस दायें हाथ के तेज गेंदबाज ने सिर्फ 7 रन देकर विपक्षी टीम के 6 बल्लेबाजों को आउट किया। यह टी-20 क्रिकेट में किसी भी कीवी गेंदबाज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
कैंटरबरी ने जीता मैच

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी कैंटरबरी ने ऑकलैंड की टीम को सिर्फ 110 रनों पर रोक दिया। काइल जैमीसन की गेंदबाजी के सामने भी बल्लेबाज टिक कार नहीं खेल पाया।
111 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंटरबरी की शुरुआत भी खराब रही। उनके टॉप के बल्लेबाज एक- एक कर पवेलियन लौट गये। कप्तान कोल मैककोनी की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की वजह से टीम ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया।
टी-20 क्रिकेट की तीसरी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी

टी-20 क्रिकेट की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड अरुल सिपिया के नाम दर्ज है। उन्होंने 5 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2011 में बनाया था। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज शाकिब अल हसन का नाम है।
शाकिब ने 4 ओवर की गेंदबाज में 6 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस लिस्ट में काइल जैमीसन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। मलिंगा ने बिग बैश में 7 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 4 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट लेने के बाद न्यूज़ीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने बनाया विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.