भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है. सीरीज शुरू होने से पहले कई खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरीज के लिए भविष्यवाणी की थी. उन्हीं में से एक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी थे.
क्या कहा था रिकी पोंटिंग ने

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान पोंटिंग ने भविष्यवाणी की थी कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में बाजी मारेगी और वह भारत को 2-1 से मात देगी. उन्होंने अतिउत्साह में की गई उनकी सारी भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं.
दोनों टीमों में से सबसे ज्यादा रन हमारे उस्मान ख्वाजा बनाएंगे

सीरीज शुरू होने से पहले रिकी पोंटिंग ने चौंकाने वाली बात कही थी. उन्होंने कहा था कि टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों में से सबसे ज्यादा रन हमारे उस्मान ख्वाजा बनाएंगे. वो मैन ऑफ द सीरीज भी रहेंगे. ख्वाजा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ देंगे.
मेलबर्न टेस्ट में भारत को चेतेश्वर पुजारा की धीमी बल्लेबाजी का खामयाजा भुगतना पड़ सकता है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान रिकी पोंटिंग ने दावा किया था कि मेलबर्न टेस्ट में भारत को चेतेश्वर पुजारा की धीमी बल्लेबाजी का खामयाजा भुगतना पड़ सकता है. लेकिन उनका यह अनुमान भी गलत साबित हुआ. भारत ने मेलबर्न टेस्ट 137 रनों से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली. बता दें, पुजारा ने उस टेस्ट की पहली पारी में 319 गेंदों में 106 रन बनाए थे.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पूरी सीरीज में एक भी शतक नहीं बना, उनका सर्वाधिक स्कोर 79 रनों का था

ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से मार्कस हैरिस की चौथे टेस्ट मैच में 79 रनों की पारी उच्चतम स्कोर रहा. उनके बल्लेबाजों के लिएभारतीय टीम की गेंदबाजी जिनमे जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को खेलना आसान नहीं रहा.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारतीय टीम की चली ऐसी आंधी, उड़ गई रिकी पोंटिंग द्वारा की गई ये 4 ‘भविष्यवाणी’ appeared first on SportzWiki Hindi.