Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

40 साल की उम्र में भी नहीं थम रहा इस भारतीय खिलाड़ी का बल्ला, फिर खेली मैराथन पारी, बने सर्वश्रेष्ठ

इनदिनों देश में रणजी ट्रॉफी के क्वाटर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं. जिसमे से एक क्वाटर फाइनल मुकाबला उत्तराखंड और मौजूदा रणजी चैंपियन विदर्भ की टीम के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में विदर्भ के सीनियर बल्लेबाज वसीम जाफर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक लगा दिया है.

जाफर ने उत्तराखंड के खिलाफ 206 रन की पारी खेली 

wasim jaffer

रणजी ट्रॉफी के एक क्वाटर फाइनल मुकाबले में वसीम जाफर ने 296 गेंदों पर 206 रन की शानदार पारी खेली है. उन्होंने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान कुल 26 चौके लगाये हैं.

बता दें, कि पहले खेलते हुए उत्तराखंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 355 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में विदर्भ की टीम ने इस खबर को लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 440 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 85 रनो की हो गई है.

40 से ज्यादा की उम्र में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने जाफर 

आपकों बता दें, कि 40 से ज्यादा की उम्र में दो दोहरे शतक लगाने वाले वसीम जाफर पहले भारतीय व पहले एशियाई बल्लेबाज बने हैं. 40 से ज्यादा उम्र के बाद दो दोहरे शतक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाये हैं. इससे पहले उन्होंने अपनी 40 की उम्र के बाद ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत के खिलाफ 286 रन का शानदार दोहरा शतक लगाया था.

31 मैच और 2 वनडे मैच खेले है भारतीय टीम से 

बता दें, कि वसीम जाफर ने भारतीय टीम के लिए 31 टेस्ट मैच व 2 वनडे मैच खेले हुए हैं. 31 टेस्ट मैचों में वसीम जाफर ने भारत के लिए 34.10 की औसत के साथ 1944 रन बनाये हुए हैं. वहीं 2 वनडे मैचों में उन्होंने भारत के लिए 10 रन बनाये हुए हैं.

वसीम जाफर का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड भी शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 18000 से ज्यादा रन बना लिए हैं. जिसमे से करीब 11 हजार रन रणजी ट्रॉफी में ही आये हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 40 साल की उम्र में भी नहीं थम रहा इस भारतीय खिलाड़ी का बल्ला, फिर खेली मैराथन पारी, बने सर्वश्रेष्ठ appeared first on SportzWiki Hindi.