Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 42 रन से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : इसे संयोग कहें या कुछ और , मगर रेकार्ड तो बन गया. साल की शुरुआत के लगातार तीनो दिन , तीन वर्ग में मिली जीत को बिहार क्रिकेट के वर्ष 2019 का शुभ लक्षण ही कहा जायेगा. यह तीनो ही मैच तीन- तीन दिन में हीं समाप्त हुई. एक को रणजी, दो को कूच बिहार और तीन जनवरी को सीके नायडू में मिजोरम के विरूद्ध एक इनिंग और 42 रनों से मिली जीत से बिहार के क्रिकेटरों का मनोबल जरूर बढ़ गया होगा.

शब्बीर खान (4 विकेट) और सचिन कुमार सिंह (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मिजोरम पर पारी व 42 रनों की शानदार जीत दर्ज की. सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने अबतक सात मैच खेले हैं जिसमें से चार उसे जीत मिली है. नागालैंड और उत्तराखंड से उसे हार मिली है जबकि पुडुचेरी से बिहार ने ड्रॉ खेला है.

राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन ही बिहार ने जीत हासिल की. बिहार ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाये थे. मिजोरम ने पहली पारी में 148 रन और दूसरी पारी में 93 रन बनाये.

तीसरे दिन मिजोरम ने एक विकेट पर 34 रन से आगे खेलना शुरू किया. तीसरे दिन शब्बीर खान को पहली उसने सैयद बाजिद शाह को नौ रन पर अभिषेक के हाथों कैच करवाय पहला विकेट लिया. इसके बाद गौरव सिंह पवेलियन लौटे. उसने दूसरे दिन स्कोर 22 रन में पांच रन का इजाफा किया और वे 27 रन बना कर शब्बीर खान के शिकार बने. इसके बाद विकेट कुछ-कुछ अंतराल पर गिरता चला गया और पूरी टीम 93 रनों पर सिमट गई.

मिजोरम की ओर से दानुर सिकरी ने 8, थाकिमा ने एक, परवेज ने एक, दिनपुइया ने 7, मौनजुआला ने 15, दिका राल्टे ने चार, किमा ने तीन, ए कुमार ने चार रन बनाये. अतिरिक्त से 11 रन बने. बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 22 रन देकर चार, सचिन कुमार सिंह ने 14 रन देकर चार, विकास झा ने 23 रन देकर एक, प्रशांत कुमार सिंह ने 21 रन देकर एक विकेट चटकाये. बिहार का अगला मैच नौ जनवरी से शिलांग के पोलो ग्राउंड पर मेघालय के खिलाफ शुरू होगा. यह जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

The post सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 42 रन से हराया appeared first on Live Cities.