Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 42.6 ओवर में रविन्द्र जडेजा की यह गेंद देख अचरज में पड़े मार्कस हैरिस, कुछ इस तरह गवाई अपनी विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पूरी तरह से पकड़ बना ली है. पहली पारी में पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिरा दिएं हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्कस हैरिस ने बनाएं हैं.

मार्कस हैरिस ने बनाया सीरीज का ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा स्कोर 

पहले सत्र का खेल खत्म होने तक मार्कस हैरिस 77 रन बनाकर खेल रहे थे. दूसरे सत्र में जैसे ही उन्होंने 2 रन और अपने रन में जोड़े रविन्द्र जडेजा की बेहतरीन गेंद पर वो उनका शिकार हो गएं. उन्होंने 120 गेंदों पर 79 रन बनाएं. ये ऑस्ट्रेलिया का पूरे सीरीज में सबसे बड़ा स्कोर है.

यहाँ देखें वीडियो

इस सीरीज में किया था डेब्यू और बनाया अपना दूसरा अर्धशतक 

बता दें, हैरिस हालांकि किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं थे और आराम से खेल रहे थे. उन्होंने 25वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर टेस्ट में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया. हैरिस ने इसी सीरीज के एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच से पदार्पण किया था.

आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 24 रनों के साथ की थी 

आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 24 रनों के साथ की. उसके दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छा खेल रहे थे और बिना किसी परेशानी के रन बना रहे थे. इस बीच गेंदबाजी पर आए कुलदीप यादव की एक गेंद पर उस्मान ख्वाजा शॉट को मिस टाइम कर गए और गेंद सीधे चेतेश्वर पुजारा के हाथों में गई. ख्वाजा का विकेट 72 के कुल स्कोर पर गिरा. उन्होंने 71 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: 42.6 ओवर में रविन्द्र जडेजा की यह गेंद देख अचरज में पड़े मार्कस हैरिस, कुछ इस तरह गवाई अपनी विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.