Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 43.4 ओवर में शतकीय पारी खेलकर आउट होने के बाद कुछ इस तरह मैदान पर अपना आपा खो बैठे थे कोहली

एडिलेड वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी शानदार पारी के दम पर सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 112 गेंदों पर 104 रन का शानदार शतक लगाया है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का यह 39वां शतक था. उन्होंने अपनी इस शानदार 104 रन की पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाये.

इस तरह आउट हुए विराट कोहली 

दरअसल, भारतीय टीम की पारी का 44वां ओवर ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली स्ट्राइक पर थे.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मिडविकेट की दिशा में एक शानदार शॉट खेला. उनका यह शॉट बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे सीधे ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में गया.

विराट कोहली आउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आये. उन्होंने गुस्से में अपने पैट पर बल्ला भी दे मारा, कप्तान कोहली रनों की रफ़्तार बढ़ाना चाह रहे थे.

यहाँ देखें विराट कोहली के आउट होने का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना विकेट गंवाना पड़ा था. हालाँकि, आउट होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना काम पूरा कर दिया था.

ऐसा रहा मैच 

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया था.

इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 49.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अब सीरीज का अगला मैच 18 जनवरी को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : 43.4 ओवर में शतकीय पारी खेलकर आउट होने के बाद कुछ इस तरह मैदान पर अपना आपा खो बैठे थे कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.